मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

दलाल ओर भष्ट्राचारियों की अक्ल ठिकाने लगाएगा ‘सतर्क’, AI से लैस कंप्लेंट चैटबॉट की शुरुआत, जानिए कैसे करेगा ये काम

On: October 4, 2025 6:40 PM
Follow Us:
दलाल ओर भष्ट्राचारियों की अक्ल ठिकाने लगाएगा 'सतर्क', AI से लैस कंप्लेंट चैटबॉट की शुरुआत, जानिए कैसे करेगा ये काम

AI: दलाल ओर भष्ट्राचारियों की अक्ल ठिकाने लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने नया चैटबाट शुरू किया हैं जिसका नाम है ‘सतर्क… बता दे कि ​ि इसी को लेकर AI से लैस कंप्लेंट चैटबॉट की शुरुआत की जा चुकी है।AI

प्रदेश भर में भ्रष्टाचारियों व रिश्वतखोरी की शिकायत करना अब और सुविधाजनक व सरल हो गया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने एआई आधारित वाॅट्सएप चैटबाॅट ‘सतर्क’ शुरू किया है। इस वाॅट्सएप ग्रुप में हैलो लिखते ही यूजर को पूरी जानकारी दी जाती है।

हिन्दी व अंग्रेजी में मौजूद विकल्पों पर जाकर किसी भी विभाग के अधिकारी के भ्रष्टाचार की शिकायत की जा सकती है। यूजर को शिकायत करने के तरीकों, हेल्पलाइन नंबरों, रिपोर्ट समेत आधा दर्जन विकल्पों की जानकारी दी जाती है।

यह भी पढ़ें  Gurugram to Jaipur Expressway: गुरुग्राम से जयपूर का सफर होगा आसान, बनेगा फोरलेन एक्सप्रेसवे

जिस विकल्प पर क्लिक किया जाता है, तुरंत उससे संबंधित पूरी जानकारी यूजर के सामने आ जाती है।

चैटबाॅट सतर्क शुरू: एंटी करप्शन ब्यूरो ने अपने एक्स हैंडल पर एआई आधारित चैटबाॅट सतर्क शुरू किया है। ब्यूरो ने एक स्कैनर जारी किया है। इसे स्कैन करते ही यह यूजर को एक वाॅट्सएप पर ले जाता है, यहां हैलो लिखते ही यूजर को भ्रष्टाचार की शिकायत करने के संबंध में पूरी जानकारी दी जाती है।

इसमें ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर, जीमेल पर शिकायत करने के लिए ईमेल एड्रेस, वाॅट्सएप पर चैट करने के लिए वाॅट्सएप नंबर, एसीबी व स्टेट विजिलेंस कार्यालयों की लोकेशन की जानकारी दी जाती है। यूजर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी विकल्प पर जाकर किसी भी विभाग में रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकता है।

यह भी पढ़ें  Petrol Pump Payment: कल से पेट्रोल पंप पर नही होगी ऑनलाइन पेमेंट, जानिए क्या है वजह ?

एसीबी के अधिकारी ने बताया कि इससे लोगों को सुविधा प्रदान की गई है, ताकि लोग आसानी से भ्रष्टाचार पर चोट कर सकें। इससे सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने चैटबाॅट सतर्क शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसना व पारदर्शिता लाना है।

चैटबाॅट सतर्क में ये हैं विकल्प

 

  • सबसे पहले हैलो लिखते ही भाषा विकल्प : हिन्दी या अंग्रेजी
  • विकल्प चुनें
  • रिपोर्ट करप्शन
  • टोल फ्री नंबर्स
  • क्या माना जाता है एक भ्रष्ट गतिविधि
  • शिकायतकर्ता के अधिकारी
  • सरकारी निर्माण भवन व सड़कें आदि के संबंध में
  • कर चोरी की शिकायतों की रिपोर्ट करना
  • फरार व्यक्तति का विवरण
यह भी पढ़ें  Haryana News: आयुष्मान कार्ड धारकों का प्राइवेट अस्पतालों ने रोका ईलाज, जानिए क्या है मांग

 

  • एसीबी और एसीबी के कार्यालय, संपर्क और स्थान
  • इस तरीके से करें शिकायत
  • टोलफ्री नंबर : 18001802022
  • वाट्सएप नंबर : 9417891064
  • ईमेल आइडी : acb @ hry.nic.in

लिखित शिकायत करने के लिए पता : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निदेशक ब्यूरो, प्लाट नंबर एक
सेक्टर-23, पंचकूला, हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरोAALOK MITAL CRIME ने चैटबाॅट सतर्क शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसना व पारदर्शिता लाना है। इस सेवा के जरिये शिकायतकर्ताओं को यूजर फ्रेंडली प्लेटफाॅर्म उपलब्ध करवाना है। वाॅट्सएप नंबर 9417891064 के चैटबाॅट सतर्क के जरिये शिकायत करने के तरीकों से लेकर भ्रष्टाचार की परिभाषा तक की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराई जाती है।

– आलोक मित्तल, एडीजीपी, एंटी करप्शन ब्यूरो

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now