मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dussehera Festival: 30 फीट के रावण की कीमत 12 हजार, 12 दिन में हो जाता है तैयार

On: September 29, 2025 7:45 AM
Follow Us:
30 फीट के रावण की कीमत 12 हजार, 12 दिन में हो जाता है तैयार

Dussehera Festival:  इस बार गांधी जयंती व दशहरा पर्व एक ही दिन हैं यानि 2 अक्टूबर को ही दोनो मनाए जाएंगें। दशहरा पर्व नजदीक होने के चलते पुतलों की मांग बढती ही जा रही है। इन दिनों रेवाडी, धारूहेड़ा व​ भिवाडी मोड पर कई स्थानों पर कारीगर रावण के पुतले बनाने में जुटे हैं। 5 फीट से लेकर 30 फीट के रावण तैयार किए गए हैं। इनकी कीमत 600 रुपये से 12 हजार रुपये तक है।

तेजी से बढी मांग: पिछले कुछ वर्षों में छोटे-छोटे पुतलों की मांग तेजी से बढ़ी है। यही कारण है कि ऑर्डर पर मिलने वाले पुतलों के साथ-साथ वे पहले से भी रावण, मेधनाद और कुंभकरण के छोटे-छोटे पुतले भी तैयार करते हैं।Dussehera Festival

यह भी पढ़ें  Colonel Ram Singh की शताब्दी जयंती उपलक्ष्य में रेजांगला ट्रस्ट ने शहीद परिवार की बालिकाओं के लिए 1.25 लाख रुपये जारी किए 

इन चीजों से बनते है रावण: बांस, गत्ता और रंग-बिरंगे कागजों से तैयार रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले आकर्षण के केेंद्र बने हैं। कारीगरों का कहना है कि हर साल पुतलों की मांग बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि ऑर्डर पर बनाने के अलावा पहले से भी पुतले तैयार कर रखे जाते हैं।Dussehera Festival

रावण के पुतलों की ऊंचाई पांच फुट से लेकर 30 फुट तक की है। छोटे पुतले खासकर बच्चों को खूब भाते हैं। यहां से गुजरने वाले लोग कारीगरों की मेहनत और रंगों की छटा देखकर रुक जाते हैं। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के सभी स्कूलों की 26 और 27 जुलाई को रहेगी छुट्टी, शिक्षामंत्री ने किया ऐलान

 

13 दिन में बनता है 30 फीट ऊंचा रावण का पुतला : कारीगरों ने बताया कि रावण के पुतले को तैयार करने में बांस, कागज, गोंद, रंग और कपड़े का इस्तेमाल होता है। 15 से 30 फीट के रावण को बनाने में करीब 10 से 15 दिन लगते हैं।Dussehera Festival

छोटे साइज के पुतले एक से दो दिन में तैयार हो जाते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बांस को काटा जाता है, फिर रावण के ढांचे को तैयार कर उसपर साड़ी या चादर को लपेटा जाता है। अंत में कागज चिपकाने के बाद कलर किया जाता है।Dussehera Festival

यह भी पढ़ें  Rewari Crime: फायरिंग करने के दो घंटे बाद ही बदमाश धर दबोचे

20 वर्षों से तैयार कर रहे पुतले : दिल्ली रोड पर पुतले तैयार कर रहे उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के निवासी सुनील ने बताया कि दशहरे को लेकर रावण के पुतले तैयार करने का काम जोरों पर है। वह पिछले 20 वर्षों से रेवाड़ी आकर रावण के छोटे-छोटे पुतले तैयार करते हैं। इस बार उन्होंने 600 रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक के पुतले बनाए हैं।Dussehera Festival

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now