Rewari News: CSC Mirpur में आयोजित हुआ “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” कार्यक्रम

On: March 21, 2026 9:10 PM
Follow Us:
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 1253 मरीजों मरीजों की जांच कीं। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

रेवाड़ी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) मीरपुर में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव रहे। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया, डिप्टी सीएमओ डॉ. भंवर सिंह, डॉ. जोगिंदर तंवर और एसएमओ डॉ. सरोज रंगा भी मौजूद रहे। विधायक ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित चिकित्सकों व स्टाफ का उत्साहवर्धन किया।Rewari News

"Healthy Women, Strong Family" program organized at CSC Mirpur
“Healthy Women, Strong Family” program organized at CSC Mirpur

गुड़गांव के एसजीटी कॉलेज से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की। कुल 1253 मरीजों की जांच हुई, जिनमें से 64 एक्स-रे किए गए, आंखों की जांच के बाद 120 लोगों को चश्मे दिए गए और 362 टीबी के सैंपल एवं एक्स-रे किए गए।Rewari News

इस दौरान मीरपुर सीएचसी का सेक्स रेशियो रेवाड़ी जिले में सबसे बेहतर रहने पर विधायक ने स्टाफ की सराहना की और सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में मीरपुर सरपंच श्रीमती संजू भी मौजूद रही।Rewari News

 

"Healthy Women, Strong Family" program organized at CSC Mirpur
“Healthy Women, Strong Family” program organized at CSC Mirpur

कार्यक्रम में डॉक्टर कपिल, डॉ. अमित कौशिक, डॉ. मेघा, दंत चिकित्सक डॉ. निर्मल, डॉ. मीत वर्मा, डॉ. तेजस्वी और डॉ. प्रीति सहित कई चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। इसी मौके पर श्रीमती अनीशा देवी के बच्चों का कुआं पूजन किया गया और उन्हें फलों की टोकरी व शगुन देकर सम्मानित किया गया। बेहतर कार्य करने पर विधायक और सीएमओ ने 90 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।Rewari News

कार्यक्रम में पौधारोपण भी किया गया, जिसमें विधायक, सीएमओ, विशेषज्ञ डॉक्टर और ग्राम सरपंच सहित सभी ने भाग लिया। इसके साथ ही 42 आयुष्मान कार्ड बनाकर लोगों को वितरित किए गए। इस अवसर पर एलएचवी सोमवती, सरला यादव, मनोज देवी, नर्सिंग ऑफिसर कविता, मीनाक्षी, कविता यादव, फार्मेसी ऑफिसर श्याम शर्मा, सतीश कुमार, रमेश कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर नरेश, सुखबीर, एएनएम पूनम, मधु और बीना सहित पूरा स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।Rewari News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now