Haryana Weather News: हरियाणा में कल से फिर बदलेगा मौसम, IMD ने दी ताजा अपडेट

On: September 27, 2025 1:20 PM
Follow Us:

Haryana Weather News: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार कल से हवाओं का रूख बदलने वाला है। फिलहाल पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, लेकिन अब उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। पहाड़ों की तरफ से आने वाली इन हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

 

 

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी और राजस्थान के ऊपर एंटी साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने की संभावना है, जिससे पारा और गिर सकता है।Haryana Weather News

दिन के समय का तापमान फिलहाल 32-35 डिग्री तक पहुंच रहा है, जो अब 30-32 डिग्री तक आ जाएगा। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।Haryana Weather News

प्रदेश में अब रात का तापमान 22 डिग्री तक पहुंचने लगा है, शुक्रवार को सोनीपत में रात का सबसे कम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। लोगों को रात में ठंड महसूस होने लगी है।Haryana Weather News

डॉ. खीचड़ ने बताया कि इस बार हरियाणा में सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। एक जून से 24 सितंबर तक औसतन 413.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 568.4 मिमी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.9 मिमी और सबसे कम सिरसा में 346.6 मिमी दर्ज की गई।Haryana Weather News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now