Political news : हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना भाजपा के लिए बनी गेम चेंजर, जानिए कैसे

On: September 26, 2025 3:04 PM
Follow Us:

हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को लॉच कर दिया है। यह योजना न सिर्फ हरियाणा बल्कि भाजपा बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब और यूपी के विधानसभा चुनाव में भी गेम चेंजर साबित होगी। दूसरे राज्यों से ज्यादा पैसे देकर लाडो लक्ष्मी योजना को लॉच करके देश की राजनीति में नया अध्याय लिख दिया है।Political news

इस योजना की सबसे बड़ी यूएसपी यही है कि जो राशि पात्र महिलाओं व लाभार्थियों को दी जा रही है, वह देश में सबसे ज्यादा है। पूरे देश में इस समय आठ योजनाएं चल रही हैं जिनके माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके बैंक खाते में हर माह वित्तीय मदद दी जाती है।

हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। बाकी किसी योजना में इतने पैसे नहीं मिलते हैं।

 

 

 

सबसे ज्यादा हरियाणा में महिलाओं को दिए जाएंगे पैसे
प्रदेश योजना लाभ (राशि)
मध्यप्रदेश लाडली बहना 1250
ओडिशा सुभद्रा 800
महाराष्ट्र माझी लाडकी बहीण 1500
पश्चिम बंगाल लक्ष्मी भंडार 1200
झारखंड मैया सम्मान 1000
कर्नाटक गृह लक्ष्मी योजना 2000
तेलगांना गृह लक्ष्मी योजना 2000

मध्य प्रदेश में 1250 रुपये, ओडिशा में 800 रुपये, महाराष्ट्र में 1500 रुपये, पश्चिम बंगाल में 1200 रुपये, झारखंड में 1000 रुपये, कर्नाटक में दो हजार रुपये, तेलगांना में दो हजार रुपये और हिमाचल प्रदेश में 11 सौ रुपये दिए जा रहे हैं। दिल्ली और पंजाब में भी योजना प्रस्तावित हैं, जहां एक-एक हजार रुपये दिए जाने हैं।

 

 

योजना को लेकर महिलाओं में था गजब उत्साह
लाडो लक्ष्मी योजना के लॉचिंग के मौके पर ताऊ देवी लाल स्टेडियम महिलाओं से पूरा खचाखच भरा हुआ था। योजना को लेकर महिलाओं के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही थी। महिलाओं को इस बात का अहसास था कि जब उनके खाते में रुपये आएंगे तो वे उन रुपयों से अपनी ख्वाहिशों को पूरा कर पाएंगी।

 

अंबाला से पहुंची पल्लवी ने बताया, ये पैसे उनकी जिंदगी के लिए काफी अहम रखते हैं। उनके पति एक दुकान में नौकरी करते हैं। उन पैसों से जैसे-तैसे खर्चा चल रहा है। इससे उन्हें काफी बल मिल पाएगा। वहीं, पंचकूला की एक महिला न बताया कि सरकार से मिलने वाली यह मदद उनके परिवार के लिए काफी मायने रखती हैं। इस महंगाई के दौर में ये पैसे उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद करेगी।

 

 

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now