Chandigarh news : चंडीगढ़ के होटल दिलजोत में बदमाशों ने की फायरिंग, जाने पूरा मामला ?

On: March 21, 2026 9:10 PM
Follow Us:

Chandigarh news : चंडीगढ़ से वारदात की बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ में वीरवार सुबह कजेहड़ी में स्थित होटल दिलजोत में दो बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे और होटल पर फायरिंग कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की है, वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रियंका,ऑपरेशन सेल और पुलिस स्टेशन-36 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में भी फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गैंगवार और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।Chandigarh news

जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया कि बदमाशों ने सबसे पहले मोहाली में जिम संचालक विक्की पर गोली चलाई और इसके बाद चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उनका निशाना वीरू था, जो सेक्टर-49 का रहने वाला है और होटल दिलजोत का संचालक है। आरोपियों को लगा कि वीरू होटल में मौजूद होगा, लेकिन उस समय वह अपने घर पर था।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि बदमाश मोहाली की तरफ से आए थे। पहले वे होटल के सामने से गुजरे और फिर कुछ सेकेंड बाद वापस आकर रुक गए। इसके बाद दोनों ने होटल पर फायरिंग की। Chandigarh news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now