Superfast Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी, उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रैस ट्रेन दोडेगी इन शहरोंं में, यहां पढे रूट- शेड्यूल

On: September 25, 2025 2:58 PM
Follow Us:

Superfast Trains: रेलवे ने कुरुक्षेत्र और कैथल क्षेत्र के यात्रियों के लिए उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी (20989/20990) सुपरफास्ट एक्सप्रैस ट्रेन चलाने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इस नई ट्रेन सेवा को सप्ताह में दो बार चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन सीधे कैथल और कुरुक्षेत्र से होकर गुजरेगी जिससे हजारों यात्रियों को सीधी और तेज़ यात्रा करने का लाभ मिलेगा। Superfast Trains

इस ऐतिहासिक रेल सुविधा के लिए क्षेत्र के सांसद नवीन जिन्दल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन क्षेत्र के लोगों की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाएगी। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने भी बताया कि यह सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

गाड़ी संख्या 20989 उदयपुर सिटी से हर बुधवार और शनिवार को शाम 4.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन से यात्री आरामदायक और तेज़ सफर का आनंद ले सकते हैं।Superfast Trains

गाड़ी संख्या 20990 चंडीगढ़ से हर गुरुवार और रविवार को सुबह 11.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 5.25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह समय सारणी यात्रियों को योजना बनाने में मदद करेगी।Superfast Trains

ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी। इस मार्ग से कई प्रमुख शहर और कस्बे जुड़ेंगे जिससे यात्रियों को सुविधा और समय की बचत होगी।

इस नई सुपरफास्ट ट्रेन सेवा से यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा अब आसान और तेज़ हो जाएगी। यह सेवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी होगी जो नियमित रूप से उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच यात्रा करते हैं।Superfast Trains

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now