Breaking News: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने महिलाओं को 2100-2100 रुपये देने की योजना को लॉन्च कर दिया हैंं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद 5 महिलाओं से ऐप डाउनलोड कराकर योजना की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद रहीं।Breaking News
दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ: बता दे कि गुरूवार को पंचकूला में दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ सीएम नायब सिंह सैनी ने किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बटन दबाकर लाडो लक्ष्मी योजना ऐप लॉन्च किया।Breaking News
ऐसे करें आवेदन
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप:
ऐप लांच होते ही पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ हो गई।
पंजीकरण के लिए किसी सरकारी विभाग में जाने की जरूरत नहीं है।
एक मोबाइल फोन से कितनी भी महिलाओं का पंजीकरण किया जा सकता है।
लाडो लक्ष्मी योजना
योजना का नाम: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना
लाभार्थी: 23 से 60 साल की करीब 21 लाख महिलाएं
वित्तीय सहायता: ₹2100 रुपये मासिक भत्ता
वार्षिक बजट: करीब 5 हजार करोड़ रुपये
मासिक सहायता: करीब 415 करोड़ रुपये
पहले चरण की लाभान्वित की संख्या
- लाख 14 हजार 621 विवाहित महिलाएं
- लाख 82 हजार 635 अविवाहित महिलाएं
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद 5 महिलाओं से ऐप डाउनलोड कराकर योजना की शुरुआत करवाई। नायब सैनी सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
खाते में आएंगे 2100-2100 रुपये : एक अक्तूबर से हरियाणा में 20 लाख महिलाओं के खाते में खटाखट 2100-2100 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। अहम बात है कि महिलाओं को सरकारी दफ्तर में चक्कर नहीं काटने होंगे और घर बैठे एप के जरिये ही अप्लाई कर सकती हैं। Breaking News

















