Railway news : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन

On: September 25, 2025 11:37 AM
Follow Us:

Railway news : हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। कुरुक्षेत्र और कैथल क्षेत्र की जनता को रेलवे द्वारा उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी (20989/20990) सुपरफास्ट एक्सप्रैस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस ट्रेन को सप्ताह में 2 बार चलाने की घोषणा की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह नई रेल सेवा कैथल और कुरुक्षेत्र से होकर गुजरेगी जिससे हजारों यात्रियों को सीधे जुड़ाव की सुविधा मिलेगी। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए क्षेत्र के सांसद नवीन जिन्दल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।Railway news

जानकारी के मुताबिक, सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 20989 (उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रैस) उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 16.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 9.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 20990 (चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रैस) चंडीगढ़ से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को 11.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 5.25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।Railway news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now