Weather Update: हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बुधवार को मानसून की विदाई हो चुकी है, जिसके बाद अब आसमान साफ और हवा शुष्क रहने लगी हैंं गर्मी के चलते हालात ऐसे हो गए है दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।Weather Update
हरियाणा के सात जिलों में पारा 35 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है. इनमें पलवल और नूंह सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया. पंचकूला, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, जींद और हिसार में भी तापमान 35 डिग्री के पार रहा।Weather Update
झज्जर सबसे ठंडा जिला साबित हुआ, जहां पारा 29 डिग्री पर आकर थम गया। औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में मामूली गिरावट दर्ज की गई है लेकिन यह अभी भी सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा बना हुआ है।
सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए हैं कि लोग छांव और ठंडी हवा को तरसने लगे हैं. मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा अनुमान के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना रहेगा.Weather Update
दिन में गर्मी रात को ठंंड: मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की वापसी किसानों के लिए राहत लेकर आई है. क्योंकि इस दौरान खरीफ फसलों की कटाई का काम आसानी से किया जा सकेगा। दिन में गर्मी भले परेशान कर रही हो, लेकिन रातें धीरे-धीरे ठंडी होने लगी हैं।












