मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: रक्तदान से बढ़कर पुण्य का कोई कार्य नहीं: डीएसपी

On: September 24, 2025 4:35 PM
Follow Us:
There is no greater virtuous act than blood donation: DSP

Rewari News: सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में थाना कसौला में आस्था लैब एवं ब्लड सेंटर रेवाड़ी के डॉ नरेंद्र सिंह यादव की टीम व थाना कसौला पुलिस की टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण व थाना कसौला के सभी अधिकारियों/कर्मचारीयो ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 13 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों तक पहुँचाने के लिए ब्लड बैंक को उपलब्ध करवाया गया।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather: हरियाणा में कंपकंपाती ठंड, मौसम विभाग ने इन शहरो में जारी किया येलो अलर्ट

डीएसी सुरेन्द्र श्योराण ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है, क्योंकि इससे असंख्य जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान करने से न केवल समाज को लाभ होता है, बल्कि दाता को भी शारीरिक व मानसिक संतुष्टि प्राप्त होती है।डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण ने रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रशंसा पत्र और धन्यवाद देकर सम्मानित किया।

 

इस मौके पर डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण, प्रबंधक थाना कसौला निरीक्षक शिव दर्शन, थाने के सभी अधिकारी/कर्मचारी व आस्था रेवाड़ी ब्लड सेंटर की पूरी टीम मौजूद रही।Rewari News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now