Haryana crime: हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बिहार से प्रेम प्रसंंग के चलते भाग कर आई युवती को प्रेमी पर विश्वास करना महंगा पड गया। रेवाड़ी पांच साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक बच्ची को उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने ही मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बता दे कि आरोपी रोशन बिहार के मोतीहारी जिले के रघुनाथपुरा गांव का रहने वाला है। उसका संबंध पड़ोसी गांव दिलावलपुर की शादीशुदा महिला से हो गया था। महिला अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ रोशन के साथ भागकर रेवाड़ी आकर रहने लगी। वे चांदपुर की ढाणी में किराए के मकान में रहते थे।
घटना के दिन महिला कहीं बाहर गई हुई थी। बच्ची ने मां के बारे में पूछना शुरू किया और जब देर तक मां नहीं लौटी तो वह रोने लगी। रोशन ने पहले उसे बहलाने की कोशिश की, फिर डांटा लेकिन बच्ची और जोर से रोने लगी। गुस्से में आकर आरोपी ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया और डंडे से पीटा। इसके बाद कई बार पटकने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इधर बच्ची की चीखें सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और खून से सना डंडा बरामद कर बच्ची के शव को कब्जे में लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

















