मुंबई: ग्लोबल इनोवेशन-लीड हेल्थकेयर कंपनी ज़ाइडस लाइफसाइंसेज़ लिमिटेड और देश की सबसे बड़ी महिलाओं की दौड़ पिंकथॉन ने मुंबई पिंकथॉन के 10वें एडिशन की घोषणा की। यह आयोजन 21 दिसंबर, 2025 को बीकेसी स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड्स में होगा। ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ज़ाइडस ने पिंकथॉन के साथ साझेदारी की है।National
इस बार यह दौड़ ज़ाइडस पिंकथॉन के नाम से 2025-26 सीज़न में देश के छह शहरों—मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई—में आयोजित होगी, जिसमें 30 हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी अपेक्षित है।National
कार्यक्रम का उद्घाटन ज़ाइडस लाइफसाइंसेज़ लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शर्विल पटेल, ज़ाइडस फाउंडेशन की वाइस-चेयरपर्सन मेहा पटेल, पिंकथॉन के संस्थापक और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन तथा इनविंसिबल वुमन पहल की संस्थापक अंकिता कोंवर ने किया।
डॉ. पटेल ने कहा कि ‘द ईज़िएस्ट एग्ज़ाम’ कैंपेन महिलाओं को यह समझाने का प्रयास है कि हर महीने सिर्फ तीन मिनट का सेल्फ-ब्रेस्ट एग्ज़ाम जीवन बचा सकता है।
वहीं, मिलिंद सोमन ने कहा कि पिंकथॉन का मकसद महिलाओं को फिटनेस और स्वास्थ्य को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित करना है और ज़ाइडस के जुड़ने से यह अभियान और व्यापक होगा। मेहा पटेल ने महिलाओं की सेहत को परिवार और समाज की खुशहाली से जोड़ा और “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” का संदेश दिया।
मुंबई एडिशन में 3 किमी, 5 किमी, 10 किमी जैसी श्रेणियों के साथ 50, 75, 100 किमी और 100 किमी रिले जैसी अल्ट्रा-डिस्टेंस दौड़ भी शामिल होंगी। आयोजकों ने बताया कि सभी श्रेणियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।
कार्यक्रम के तहत अक्टूबर में ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के दौरान ‘द ईज़िएस्ट एग्ज़ाम’ कैंपेन का दूसरा संस्करण भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें जागरूकता कार्यक्रम, पॉडकास्ट, कैंसर विशेषज्ञों और वॉरियर्स के अनुभव साझा करने के साथ-साथ सेल्फ-एग्ज़ाम की अहमियत पर जोर दिया जाएगा।
भारत में हर साल दो लाख से अधिक महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होती हैं और हर आठ मिनट में एक महिला की जान चली जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती पहचान और नियमित स्वयं-जाँच से इस बीमारी से अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं। ज़ाइडस पिंकथॉन इसी संदेश को व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है।National

















