Political News कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन की शुरुआत करते हुए रेवाड़ी में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से पोसवाल चौक तक नारेबाजी करते हुए निकले। इस दौरान पूर्व मंत्री एमएल रंगा और ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी भी मौजूद रहे।Political News
सभा को संबोधित करते हुए चिरंजीव राव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मौजूदा सरकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी चोरी से बनी है। यह सिर्फ चोरी नहीं बल्कि लोकतंत्र की डकैती है।Political News
राव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से भाजपा ने जनता के वोटों पर डाका डाला और सत्ता हथियाई। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जहां-जहां भाजपा चुनाव जीती है, वहां वोट चोरी हुई है। हरियाणा में भी यही खेल खेला गया।Political News
चिरंजीव राव ने उदाहरण देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम की लाइट लंबे समय तक बंद रही, शाम 5 बजे, 7 बजे और यहां तक कि 11 बजे तक वोट प्रतिशत बढ़ता रहा, बावल में सी-फार्म बंद होने के बाद भी वोट संख्या बढ़ी और गिनती वाले दिन ईवीएम की बैटरी संदिग्ध रूप से 99 प्रतिशत दिखाई गई। उन्होंने कहा कि ये सब चुनाव में धांधली के पुख्ता सबूत हैं।
पूर्व मंत्री एमएल रंगा ने कहा कि जनता अब भाजपा के झूठ और चोरी को पहचान चुकी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन हर गांव और हर घर तक पहुंचेगा। ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी ने बताया कि 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा के “काले खेल” का पर्दाफाश करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व मंत्री की पुत्रवधू श्रीमती शकुंतला भगवड़िया के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शहीदी दिवस पर राव तुलाराम चौक में शहीदों को नमन किया गया।
मंच का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष दीवान सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में वेदप्रकाश विद्रोही, मनु यादव, मनोज यादव, भरत सिंह, पवन भाड़ावास, रामजस सरपंच, भोपाल सरपंच, ईश्वर महलावत, महेंद्र छाबड़ा, दिनेश ठेकेदार समेत कई नेता और सरपंच शामिल रहे।

















