Haryana news : हरियाणा में एक साथ 20 से ज्यादा गायों की मौत, जाने बड़ी वजह ? 

On: March 21, 2026 9:11 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार में रहस्यमय तरीके से 20 से  ज्यादा गायों की मौत हो गई। इन गायों की मौत का कारण हलवा-पूरी खाने के बाद आफरा होना बताया जा रहा है। गौसेवा हैल्पलाइन समिति हिसार के संचालक सीता राम सिंगल ने बताया कि अमावस्या पर लोगों द्वारा धर्म और पुण्य कमाने के नाम पर गायों को हलवा-पूरी खिलाया गया, जिस कारण अनेक जगहों पर गाएं मृत पाई गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया कि महावीर कालोनी एरिया, सैक्टर 1-4, सैक्टर 14, शांति नगर सहित कुछ अन्य एरिया में गाएं मृत मिलीं। इनमें से 10-11 गायों को – शाम तक मिट्टी दी जा चुकी थी। सीता राम सिंगल ने बताया कि मृत गायों की संख्या बढ़ सकती है।Haryana news

उनके पास अलग-अलग जगहों से गायों की मौत की सूचना पहुंची है। एक परिवार जब गायों को हलवा पूरी खिलाता है तो उसे यह पता नहीं होता कि उस गाय को पहले कितने परिवार ने खिला दिया और अभी कितने ही और परिवार भी हलवा-पूरी खिलाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, वहीं लुवास के वरिष्ठ पशु चिकित्सक निलेश सिंधु का कहना है कि तली हुई चीजें खाने से पशुओं के पेट में एसिडोसिस नामक बीमारी हो जाती है। इससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। पशु जमीन पर गिर जाते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत पशु चिकित्सक के पास ले जाना जरूरी है। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now