Haryana CET : हरियाणा CET को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट 

On: December 6, 2025 6:45 PM
Follow Us:

Haryana CET : हरियाणा CET अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खबर आई है।  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 26 और 27 जुलाई को संयुक्त पात्रता परीक्षा यानी CET का आयोजन किया गया था।  इस परीक्षा के माध्यम से ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी।  परीक्षा के लिए करीबन 13 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था।  पेपर में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का आंकड़ा भी 90% से ज्यादा रहा. फिलहाल, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है।

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद ही आगे की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।  परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा।  इस पोर्टल के जरिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार अपने सर्टिफिकेट अपलोड कर पाएंगे, जो रजिस्ट्रेशन के समय नहीं कर पाए थे।  सरल पोर्टल पर कुछ तकनीकी खराबी के कारण उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं हो पाए, जिस वजह से उन्हें जनरल केटेगरी से फॉर्म भरना पड़ा था। Haryana CET

ख़बरों की माने तो, ऐसे में आयोग की तरफ से पहले ही कह दिया गया था कि उम्मीदवारों को रिजल्ट से पहले अपने सर्टिफिकेट अपलोड करने का मौका मिलेगा. खबरें आ रही थी कि सीईटी परीक्षा का रिजल्ट नवरात्रों में जारी किया जाएगा।  इसकी संभावना नजर नहीं आ रही है. ऐसे में संभावित है कि CET रिजल्ट अक्टूबर के पहले सप्ताह में आएगा।

इस प्रकार उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है।  अगले महीने यानी अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।  इसके बाद, मेंस की प्रक्रिया शुरू होगी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। Haryana CET

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now