Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिज़ाज अब बदलता दिखाई दे रहा है। हरियाणा में फिलहाल लोगों को दिन के समय तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विभाग ने बताया बीते दिन यानी रविवार को हरियाणा का सबसे गर्म जिला नूंह (मेवात) रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान पानीपत के उझा क्षेत्र में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा।Haryana Weather
हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से उत्तर-पश्चिमी दिशा से शुष्क हवाएं चल रही हैं। इसके प्रभाव से हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील लेकिन शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और बीच-बीच में हल्के बादल भी दिखाई दे सकते हैं।
विभाग की जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर (रविवार) को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। 25 सितंबर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है। इसके बाद 26 सितंबर को मौसम स्थिर रहेगा, दिन में तेज धूप जबकि रात में हल्की ठंडक का अनुभव हो सकता है। 27 सितंबर को मौसम सामान्य बना रहेगा और तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।Haryana Weather
















