सड़क निर्माण कार्य में लीपापोती , DC Rewari से मिलेंगे सेक्टरवासी

On: September 21, 2025 5:12 PM
Follow Us:
सड़क निर्माण कार्य में लीपापोती शुरू, जिला उपायुक्त से मिलेंगे सेक्टरवासी

रेवाड़ी: स्थानीय महाराणा प्रताप चौक से सोलह राही मंदिर तक करीब चार माह पहले बनी सड़क के निर्माण में बरती गई कथित अनियमिताओं को लेकर सेक्टरवासियों द्वारा की गई शिकायत के बाद अब ठेकेदार द्वारा इस कार्य में लीपापोती शुरू की गई है, जिसका आज शिकायतकर्ता व रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने विरोध किया तथा सोमवार को इस संदर्भ में जिला उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया है।Rewari

उल्लेखनीय है कि करीब चार माह पूर्व इस सीमेंटेड सड़क का निर्माण किया गया था। सेक्टर के जागरूक नागरिक धीरज मदान ने इस संदर्भ में नगर आयुक्त को लिखित शिकायत की थी कि इस सड़क को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं बनाया गया, इसके साथ लगी हुई इंटरलॉकिंग टाइलों को ठेकेदार द्वारा उठा लिया गया, इसकी ऊंचाई ज्यादा कर दी गई तथा कई जगह चौड़ाई कम कर दी गई।

उधर, इस शिकायत के बाद रविवार को ठेकेदार द्वारा सड़क के बीचो-बीच कट लगाने आदि का कार्य आज प्रारंभ किया गया है, जिसे नियमावली अनुसार सड़क बनाने के एक सप्ताह बाद किया जाना चाहिए था ।

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र यादव ने बताया कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार सड़क नहीं बनाए जाने की वजह से नेहरू पार्क के मुख्य द्वार के सामने जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है, सेक्टर की पुरानी इंटरलॉकिंग टाइल अभी तक नहीं लगाई हैं, जगह-जगह मलबा पड़ा है। इस लीपापोती की जानकारी कल जिला उपायुक्त को दी जाएगी।

 

शिकायतकर्ता धीरज मदान ने बताया कि उनके निवास के साथ पहले से बनाई हुई सड़क को तोड़ तो दिया गया, किंतु नये सिरे अभी तक नहीं बनाया है,ना ही पुरानी इंटरलॉकिंग टाइल्स को दोबारा लगाया गया है, जिससे सेक्टरवासियों को भारी घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now