Haryana news : हरियाणा में इस गांव के सरपंच को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला ?

On: March 21, 2026 9:14 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। उपमंडल के गांव मूंड के सरपंच पवन कुमार को पुलिस ने पंचायती रिकार्ड खुर्दबुर्द करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं मामले में शामिल अन्य दोषियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पूर्व में 2015 से 2020 के बीच मूंड गांव की सरपंच रही वीना देवी के खिलाफ गबन के आरोप में जांच चल रही थी। सरकारी रिकार्ड मौजूदा सरपंच पवन कुमार के पास था। कई बार रिकार्ड को जांच के लिए अधिकारियों ने मंगवाया। तब सारा रिकार्ड सही था लेकिन जब वीना के मामले की सुनवाई की फाइनल तारीख आई तो मौजूदा सरपंच पवन कुमार के पास वह रिकार्ड नहीं मिला बल्कि सरकारी रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ करते हुए फर्जी रिकार्ड तैयार कर दिया गया।Haryana news

जब रिकार्ड की जांच हुई तो सबकुछ एक प्लानिंग के तहत खुर्दबुर्द करना पाया गया। इस मामले में विभाग की तरह से शिकायत प्राप्त हुई तो सरपंच पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। वहीं डी.सी. करनाल को सरपंच पवन कुमार को सस्पैंड करने के लिए पत्र लिखा गया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now