धारूहेड़ा: शनिवार को दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित बेस्टैक माल के निकट मोबाइल के टावर पर एक कर्मचारी चढ़ गया। घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। Haryana News
पंप संचालक ने तुरंत थाना सेक्टर छह पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे समझाते हुए नीचे उतारा। युवक की पहचान राजस्थान के कोटकासिम के गांव मसवासी का रहने वाले नीरज के रूप में हुई है। Haryana News
सेक्टर छह पुलिस ने बताया कि युवक बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत है उसका धारूहेडा के एक गांव की रहने वाले युवती से प्रेम प्रसंग है। वह युवती मानेसर किसी कंपनी में कार्यरत है। वह शनिवार को मानेसर कंपनी में युवती ने मिलने गया लेकिन उसने उसे मिलने से इंकार कर दिया। वह स्कूटी पर धारूहेड़ा आया था बेस्टेके के पास पट्रोल पर स्कूटी खडी करके मोबाइल टावर पर चढ गया।
पुलिस ने युवक बार बार एक लडकी का नाम ले रहा था। उसने उससे शादी करवाने व एक लाख रूपए दिलाने की मांग की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक युवक को समझाने की कोशिश की। Haryana News
आखिरकार काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। थाना प्रभारी संजय ने बताया कि युवक को फिलहाल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। स्वजनों का कहना है वह मानसिक तौर पर ठीक नही है। Haryana News

















