मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा में कपड़ा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, चार मजदूर झुलसे

On: September 20, 2025 2:08 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है । अंबाला में साहा के केसरी गांव स्थित प्रताप फैक्टरी में शुक्रवार रात 10 बजे काम करते समय अचानक चार मजदूर झुलस गए। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फैक्ट्री में बॉयलर फटा था या फिर भट्ठी की चपेट में मजदूर आए हैं। सिर से लेकर पैर तक झुलसी अवस्था में चारों मजदूरों को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  Haryana news: आरक्षण के विरोध में रेवाड़ी चैंबर आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज पहुंचा हाईकोर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में हल्दरी निवासी लखविंद्र उम्र 31 साल, शाहाबाद के निवासी सतीश उम्र 40 साल, किशनगढ़ निवासी विनोद कुमार उम्र 40 साल और बिहार के लखी सराय निवासी ललू उम्र 25 साल बुरी तरह से झुलस गए हैं। साहा थाना पुलिस ने भी फैक्टरी में घटनास्थल का जायजा लिया। Haryana news

जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि भट्ठी में काम करते समय अचानक से चारों मजदूरों पर कोयला गिर गया। फैक्टरी में काफी बड़ी भट्ठी है। फैक्टरी में जींस और अन्य कपड़ों को बनाया जाता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और घायलों का इलाज चल रहा है। Haryana news

यह भी पढ़ें  Rewari News: चोरी की Buffalo खरीदना पडा महंगा

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now