Punjab news : पंजाब में बड़ा हादसा, रोडवेज बस की हुई भीषण टक्कर 

On: September 20, 2025 9:29 AM
Follow Us:

Punjab news : पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। फगवाड़ा में पंजाब रोडवेज की बस के साथ भयानक हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि इसमें बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और 5 यात्रियों सहित कुल 6 लोग घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। रोडवेज की यह बस चंडीगढ़ से अमृतसर जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, बस में सवार एक यात्री ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ से अमृतसर जाने के लिए बस पकड़ी थी। जब वे फगवाड़ा के पास पहुंचे तो अचानक बस की टक्कर एक टिपर से हो गई। उनका कहना था कि बस की रफ्तार ज्यादा तेज़ नहीं थी, लेकिन ड्राइवर की झपकी लगने के कारण उक्त हादसा हो गया।Punjab news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now