Haryana News: हरियाणा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) गुरुग्राम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्र्राम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 18.9.2025 को आरोपी भारत भूषण मदान, जी.एस.टी. निरीक्षक, गुरूग्राम को शिकायतकर्ता से 8,000/-रुपये (आठ हजार रूप्ये) नकद रिश्वत लेते हुये जी.एस.टी. भवन, सैक्टर-32 गुरूग्राम के सामने पार्किग से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में अभियोग संख्या 35 दिनांक 18.9.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट थाना राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम दर्ज किया गया है।Haryana News
शिकायतकर्ता ने रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो, गुरूग्राम को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने अपनी माता के नाम से कम्पनी laychee studio रजिस्ट्रर्ड करवाई है तथा इस laychee studio कपवे कम्पनी के नाम जी.एस.टी. नम्बर लेने के लिये जी.एस.टी. कार्यालय गुरूग्राम में अप्लाई किया है। इस सम्बन्ध में वह निरीक्षक भारत भूषण, जी.एस.टी. गुरूग्राम से मिला। आरोपी निरीक्षक भारत भूषण उपरोक्त द्वारा उसकी माता के नाम उपरोक्त कम्पनी के जी.एस.टी. नम्बर की फाईल को अनुमोदित करने की एजव में उससेे 8,000/- रूपये (आठ हजार रूप्ये) नकद बतौर रिश्वत की माँग की जा रही है।Haryana News

















