मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: नशा मुक्त टीम ने डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक

On: September 18, 2025 5:07 PM
Follow Us:
नशा मुक्त टीम ने डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक।

Rewari News: SP  रेवाड़ी  हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जिले को नशामुक्त बनाने को लेकर जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम के ग्रामीण दौरे लगातार जारी हैं। वीरवार को जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम ने गांव जाट सायरावास व जाटी में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांवों को नशा मुक्त करने तथा ग्रामीणों को नशे से दूर रखने को लेकर विचार-विमर्श किया।Rewari News

नशा मुक्त टीम से एएसआई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस और आमजन अगर आपस में तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है।Rewari News

यह भी पढ़ें  Haryana News: हिसार में 18.28 करोड़ रुपये लागत से बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी निजात
नशा मुक्त टीम ने  डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक।
नशा मुक्त टीम ने डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करें।

 

अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करे। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें  Railway News: कमाई में रेवाड़ी जंक्शन अव्वल, सुविधाओं में फिसड्डी

उन्होंने गांव के नौजवानों और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे नशे के विरुद्ध इस युद्ध में पुलिस का सहयोग करे। गांव में किसी भी परिवार में कोई भी व्यक्ति नशे का सेवन करता है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें, जिला पुलिस इसमें पूरा सहयोग करेगी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाकर नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें  Rewari: धारूहेड़ा सूने घर मे सेंघ, दिनदहाडे 25 हजार केश व 4 लाख के जेवर चोरी

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now