धारूहेड़ा: सेवा पखवाड़े के अवसर पर नगरपालिका व सैनी पब्लिक स्कूल की ओर से मंगलवार को शहर में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। नगरपालिका कर्मियों के साथ स्कूली बच्चों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।Rewari News

नपा चेयरमैन कंवर सिंह ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज की कल्पना संभव है और प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाना चाहिए। उपचेयरमैन अजय जांगड़ा ने लोगों से अपील की कि घर और आसपास गंदगी न फैलाएं और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें।Rewari News

पार्क में किया पौधारोपण: इस मौके पर ज्योतिबा फूर्ल पार्क में बच्चों की ओर से पौधारोपण किया गया। इस मौके पर सफाई निरीक्षक विनय कौशिक, दरोगा शंकरलाल, सुपरवाइजर अनिल, राजबीर, तेजसिंह, विकास व सैनी स्कूल के प्राचार्य ब्रहम प्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।
















