मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा पुलिस और ड्रग कंट्रोल टीम की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर को किया सील

On: September 18, 2025 7:34 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। टोहाना पुलिस और ड्रग कंट्रोल टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर को नशीली गोलियों की अवैध बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर सील कर दिया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, CIA पुलिस ने भाखड़ा नहर के पास से वार्ड 12 निवासी कपिल पुत्र हेमराज को काबू किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 500 नशीली टैबलेट भी बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह ये गोलियां टोहाना स्थित भूटानी मेडिकल हॉल से खरीदकर लाया था।Haryana news

यह भी पढ़ें  HTET Exam: आज से शुरु होगी HTET परीक्षा, बनाए गए 673 परीक्षा केंद्र

जानकारी के मुताबिक, CIA टोहाना प्रभारी उप-निरीक्षक अशोक कुमार की टीम द्वारा की गई जांच में यह पुष्टि हुई कि मेडिकल संचालक कपिल भूटानी ड्रग्स एवं औषधि नियंत्रण अधिनियमों का उल्लंघन कर नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री कर रहा है। इसी के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के सहयोग से भूटानी मेडिकल हॉल को सील कर दिया गया। पुलिस की जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से कई संदिग्ध दवाइयां बरामद हुईं, जिनका उचित रजिस्ट्रेशन व बिलिंग एंट्री नहीं मिली। Haryana news

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा को नई सौगात, फिरोजपुर कैंट से दिल्ली तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, तीन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मेडिकल संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now