Haryana news : रेस्लर सुशील की फिर बढ़ी मुश्किलें, सुशील का करीबी हथियार समेत गिरफ्तार

On: September 16, 2025 2:29 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। एक बार फिर से ओलंपिक पहलवान सुशील की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। झज्जर पुलिस जल्द सुशील पहलवान को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। झज्जर सीआईए की टीम ने सुशील पहलवान के एक करीबी को झज्जर छुछकवास मार्ग से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के छत्रपाल स्टेडियम का पहलवान विशाल पहलवान सुशील के इशारे पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। सुशील पहलवान के इशारे पर आरोपी को विदेशी हथियार और 20 कारतूस मिले थे। झज्जर सीआईए पुलिस ने आरोपी के पास से एक विदेशी हथियार और 6 कारतूस बरामद किए थे। Haryana news

जानकारी के मुताबिक, झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि सुशील को प्रोटेक्शन वारंट पर लाने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now