Rajasthan News: भिवाड़ी पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। घर की महिलाएं सोसाइटी में झाड़ू-पोंछा का काम करती थीं। वो दिन में रेकी कर बंद फ्लैटों की जानकारी देती तथा बाद रात में उनके पति चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण के निर्देश पर गठित टीम ने कोसमोस सोसाइटी में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए करीब 5 लाख रुपए की ज्वेलरी बरामद की है। Rajasthan News
ये किए काबू: आरोपियों की पहचान मोहम्मद सुकुर शेख (22), निवासी सोनू कॉलोनी खानपुर भिवाड़ी, मोहम्मद बिलाल शेख (32), मोहर अली (33) सुनार, निवासी सैदपुर झुग्गी झोपड़ी, भिवाड़ी के रूप में हुई है।Rajasthan News
4 सितंबर को कोसमोस सोसाइटी के फ्लैट नंबर एम.जी.-37 में रहने वाले डॉ. रविकुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि चोरों ने उनके बंद फ्लैट में घुसकर 1 लाख रुपए नकद और लगभग 20 तोला सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।Rajasthan News
मोहम्मद सुकुर शेख और मोहम्मद बिलाल शेख, जो दिन में कचरा बीनने का काम करते थे, सोसाइटी में रेकी कर रात के समय बंद फ्लैट्स में चोरी करते थे। चोरी किए गए जेवरात सुनार मोहर अली को सस्ते दामों में बेचे जाते थे। Rajasthan News
चांदी-सोने के ज्वेलरी बरामद: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 500 ग्राम चांदी के आभूषण,मुड़े-तुड़े बर्तन,सिक्के और 41.08 ग्राम सोने के पिघले हुए टुकड़े बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है।Rajasthan News
दिन में घर की रेकी रात को चोरी: पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी झुग्गी-झोपड़ियों में रहते थे और उनकी घर की महिलाएं सोसाइटी में झाड़ू-पोंछा का काम करती थीं। वो दिन में रेकी कर बंद फ्लैटों की जानकारी देती तथा बाद रात में उनके पति चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।Rajasthan News

















