Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी की है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में मानसून में हल्की सक्रियता बढ़ने की संभावना से 17 से 19 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तर क्षेत्र के जिलों (अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत) में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।Haryana Weather
वहीं, बाढ़ और बारिश से खरीफ फसलों को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इसके तहत 6,310 गांवों के करीब 4.97 लाख किसानों ने 29.07 लाख एकड़ फसल खराब होने की सूचना पोर्टल पर दी है।
किसानों को 15 सितंबर तक पोर्टल पर फसल खराब होने की सूचना देने के लिए कहा गया था। अब तक 1.31 लाख एकड़ में फसलों की गिरदावरी पटवारियों द्वारा की जा चुकी है। अब फिर से इस कार्य में 16 सितंबर से तेजी आएगी, क्योंकि पोर्टल पर किसानों द्वारा दी गई जानकारी की जांच होगी। इसके बाद ही पटवारी रिपोर्ट तैयार कर विभाग को देंगे।Haryana Weather
















