CM Haryana : हरियाणा के रोहतक मे जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर मिलन समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मदन लाल धींगरा कम्युनिटी सेंटर में हुड्डा के जन्मदिन पर 10 किलो का केक काटा गया।

शिविर में 80 लोगों ने रक्तदान किया। इसकी अध्यक्षता कुलदीप (केडी) व ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलवान रंगा ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आशा हुड्डा ने रक्तदाताओं व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। CM Haryana
इस मौेके पर विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, विधायक बलराम दांगी, विधायक इंदूराज नरवाल, वीरेंद्र सिंह, चक्रवर्ती शर्मा, शादीलाल बतरा, सुभाष बतरा, रामनिवास घोड़ेला, बलबीर वाल्मीकी व अन्य ने विचार रखे। इस मौके पर कर्मवीर मायना, सुलभ गुगनानी, लोकी राम प्रजापति, बलजीत राणा, एडवोकेट सुरेंद्र लौरा, तेजबीर मायना आदि मौजूद रहे।CM Haryana
















