मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रेवाड़ी को दिया बडा तोहफा, 16.21 करोड़ की लागत से 30 गांवों में बनेंगे उपस्वास्थ्य केंद्र

On: September 15, 2025 1:00 PM
Follow Us:

 

Haryana: हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि इसी कड़ी में रेवाड़ी जिले में 29 उप-स्वास्थ्य केंद्र (Sub Health Centers) और 1 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। Haryana

16.21 करोड़ रुपये की राशि मंजूर:  उन्होंने बताया कि इन सभी स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण हेतु कुल 1621 लाख रुपये (16.21 करोड़ रुपये) की राशि फंड के रूप में स्वीकृत की गई है। इनमें से प्रत्येक उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर 55.50 लाख रुपये तथा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट डहिना पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  Railway News: सावधान: ह​रियाणा से गुजरने वाली इन ट्रेनो के बदले रूट, यहां पढे अपडेट

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने से गांव-गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को छोटे-छोटे इलाज या जांच के लिए शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।

जानिए कहां कहां बनेगे उपस्वास्थ्य केंद्र: आरती सिंह राव ने बताया कि रेवाड़ी जिले के मयान, खालेटा, निमोठ, मंदोला, धामलावास, प्राणपुरा, मनेठी, भालखीमाजरा, नांगल जमालपुर, चिमनावास, खडगवास, गूगोढ़, कोसली-1, कोसली-2, आशियाकी, रामपुरा, फिदेड़ी, गोकलगढ़, अलावलपुर, आनंदपुर, बोलनी, खंडोरा, खलीलपुरी, टुमना, झोलरी, दखोरा, कापड़ीवास, नया गांव (बहाला) और झाडोदा गांवों में उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  Dharuhera News: रुणिचा राधणी बाबा रामदेव जी का जागरण और भंडारा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव और हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं नजदीक ही उपलब्ध हों। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार ढांचा निर्माण, जनशक्ति की उपलब्धता और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

 

5 ajay jangdaधारूहेड़ा नपा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव आभार व्यक्त किया । कहां है कि इस क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य में बड़ा लाभ मिलेगा।ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने से गांव-गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को आसानी से उपलब्ध होंगी

यह भी पढ़ें  Rain Alert: हरियाणा समेत अन्य राज्यों में अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम ? देखें मौसम अपडेट

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now