मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा में छात्रा ने रिटायर्ड महिलाकर्मी पर चाकू से किया हमला, जाने क्या है पूरा मामला ?

On: September 15, 2025 10:05 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार के जवाहर नगर की गली नंबर छह में रहने वाली और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से क्लर्क पद से सेवानिवृत्त 68 साल की उर्मिला ठकराल पर SSC (स्टाफ सेलेक्शन कमीशन) की तैयारी करने वाली छात्रा ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने महिला के गर्दन, सिर, हाथ और पेट पर चाकू से कई वार किए। वारदात रविवार दोपहर ढाई बजे की है। वारदात को अंजाम देने के बाद छात्रा घर से बाहर निकलती और गली में दौड़ती हुई नजर आ रही है।Haryana news

यह भी पढ़ें  Rewari News: सीएम नायब सैनी ने किया नवनिर्मित जेल परिसर का उद्घाटन, इसी जेल से भागे थे 14 कैदी

लहूलुहान हालत में उर्मिला घर से बाहर निकली। वह मदद के लिए गुहार लगाने लगी। वहीं, वारदात को अंजाम देने के छात्रा दोबारा उसी घर के सामने आई। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपित छात्रा की पहचान डाटा गांव की 21 वर्षीय तमन्ना के रूप में हुई है। घायल उर्मिला के बेटे बंटी का कहना है कि लूटपाट के इरादे से युवती ने मां पर चाकू से हमला किया है। हमला करने वाली युवती का घर पर आना-जाना था।

यह भी पढ़ें  Haryana News: ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कर्मचारियो ओर पुलिस के बीच जमकर बवाल

वारदात के बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम पूनम के नेतृत्व में वारदात स्थल पर पहुंचती है। टीम ने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए। Haryana news ​​​​​​​

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now