Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी की है। आइए देखते है आज किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 8 जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में कुछ एरिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं आज सुबह से ही पंचकूला में आज सुबह से बारिश हो रही है। आज के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है।
IMD चंडीगढ़ के अनुसार हरियाणा में 16 सितंबर तक मौसम साफ रहने के अनुमान है। इसके बाद फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है। 17 सितंबर को तीन जिलों में तेज और 11 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है।Haryana Weather
हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर के बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि15 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
16 सितंबर को हरियाणा में केवल पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में ही कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। 17 सितंबर को भी पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।Haryana Weather
















