Haryana news: मुआवजा चाहिए तो फटा फट करें आवेदन, दो दिन बाद बदं हो जाएगा पोर्टल

On: September 13, 2025 11:51 AM
Follow Us:
portal

Haryana news : जलभराव से प्रभावित गांवों के किसानों को फसल क्षति का दावा दर्ज करने के लिए सुविधा प्रदान करने हेतु 15 सितंबर, 2025 तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। Haryana news

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला झज्जर के प्रभावित गांवों के किसानों को अपनी फसल खराबे की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी है। जोकि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल जिला के किसानों के लिए 15 सितंबर तक खोला गया है।Haryana

डीसी ने बताया कि राजस्व अधिकारियों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का विशेष गिरदावरी के रूप में सत्यापन किया जा रहा है और आकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा।

प्रभावित किसान द्वारा दावा दर्ज करने के बाद, संबंधित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी जैसे पटवारी, कानूनगो, सर्कल राजस्व अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप मंडल अधिकारी (नागरिक), उपायुक्त नुकसान का आकलन करेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल क्षति का विवरण जल्द से जल्द पोर्टल पर दर्ज कराएं।Haryana news

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now