GST Reduce: भारत के दोपहिया वाहन बाजार में खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। 22 सितंबर 2025 से लागू होने वाले इस फैसले के तहत 350cc तक के टू-व्हीलर्स पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे स्कूटर और मोटरसाइकिलों की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिलेगी।
।GST Reduce इस फैसले का सीधा असर कंपनियों और ग्राहकों दोनों पर पड़ने वाला है। रॉयल एनफील्ड, बजाज और केटीएम जैसी बड़ी कंपनियों की बिक्री में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
GST Reduce जानिए होंडा, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज, यामाहा, रॉयल एनफील्ड, टीवीएस जैसी बड़ी कंपनियों जीएसटी कम होने से ग्राहको को कितना फायदा होगा।
GST Reduce हीरो मोटोकॉर्प: हीरो मोटोकॉर्प ने भी कई मॉडलों पर कीमत घटा दी है।
Splendor+ पर 6,820 रुपये की कटौती
HF Deluxe पर 5,805 रुपये की राहत
Xtreme 250R पर 14,055 रुपये और Karizma 210 पर 15,743 रुपये तक की भारी बचत
GST Reduce होंडा: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने कीमतों में 5,672 रुपये से लेकर 18,887 रुपये तक की कटौती की है।
Activa 110 पर 7,874 रुपये तक सस्ता
Dio 110 पर 7,157 रुपये की राहत
CB350 H’ness, CB350RS और CB350 जैसे हाई-एंड मॉडल्स पर करीब 19,000 रुपये तक की बचत
GST Reduce बजाज और केटीएम: बजाज ऑटो ने मोटरसाइकिलों पर 20,000 रुपये और थ्री-व्हीलर्स पर 24,000 रुपये तक की राहत दी है।
लेकिन, बड़ी बाइक्स जैसे Dominar 400, Pulsar NS400Z, KTM 390 सीरीज और Triumph-Bajaj मॉडल्स (Scrambler 400, Speed 400, Thruxton 400) अब 40 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में आएंगी, जिससे उनकी कीमतें बढ़ेंगी।
यामाहा: यामाहा ने भी अपने लाइनअप में दाम घटाए हैं।
R15 पर 17,581 रुपये तक सस्ता
MT-15 पर 15,000 रुपये की बचत
FZ-S Fi Hybrid और FZ-X Hybrid पर 12,000 रुपये तक की राहत
स्कूटरों में Aerox 155 12,800 रुपये सस्ता,
RayZR 7,700 रुपये और Fascino 8,500 रुपये सस्ते हुए
GST Reduce रॉयल एनफील्ड: उसके 350cc वाले मॉडल्स पर सीधा फायदा मिलेगा। Classic 350, Hunter 350 और Meteor 350 पर 22,000 रुपये तक की कटौती
लेकिन बड़ी बाइक्स जैसे Himalayan 450, Guerrilla 450, Scram 440 और 650cc ट्विन्स पर टैक्स बढ़ने से दाम बढ़ जाएंगे।
GST Reduce टीवीएस: टीवीएस मोटर कंपनी ने भी अपने सभी पेट्रोल स्कूटर और मोटरसाइकिल्स पर जीएसटी का फायदा देने का एलान किया है। साथ ही कंपनी ने त्योहारों के मौसम में नए लॉन्च भी तैयार किए हैं, जैसे Ntorq 150 (एनटॉर्क 150), Orbiter (ऑर्बिटर) और अपडेटेड Apache (अपाचे)।
टीवीएस ने बताया कि उसकी इलेक्ट्रिक गाड़ियां पहले से ही 5 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में हैं, इसलिए उन पर असर नहीं पड़ेगा।

















