Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी की है। आइए देखते है आज किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि वीरवार को यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बादलवाई के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। जींद, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार,रोहतक, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। डॉ. खीचड़ ने बताया कि 14 सितंबर तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है। Haryana Weather
डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अब मानसून कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। इस कारण 14 सितंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की ही संभावना है। बाकी जगह मौसम साफ रहने का अनुमान है। डॉ. खीचड़ ने बताया कि साल 2021 में जुलाई- अगस्त में कम व सितंबर में तेज बारिश हुई थी, जबकि मौजूदा सीजन में जुलाई- अगस्त के साथ अभी तक सितंबर में भी तेज बारिश देखने को मिली है। Haryana Weather
















