Bank Fraud Case: देश में बैंक घाटाले नही थम रहे हैं। हर साल बडे बडे घाटाले हो रहे हैं ऐसे घोटालो मे बडे कारोबार तो निकल जाते है लेकिन छोटे लोग पीस जाते हैं। अब एक ओर बडा घोटाला सामन आया है। इसी को लेकर ED की ताबड़तोड़ छापामारी की है।
ED ने बुधवार को दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु और कर्नाटक में छापेमारी की। यह कार्रवाई हरियाणा स्थित एक बिजली क्षेत्र की कंपनी और उसके प्रमोटरों द्वारा 346 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई।Bank Fraud Case
प्राथमिकी दर्ज: बता दे कि गुरुग्राम स्थित हाइथ्रो पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), उसके निदेशकों अमूल गबरानी और अजय कुमार बिश्नोई सहित अन्य के खिलाफ चल रही है। एचपीसीएल दिवालियापन के दौर से गुजर रही है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज ईडी का मामला फरवरी 2025 में सीबीआई द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी से जुड़ा है।Bank Fraud Case
यहां हुई जांच: प्रवर्तकों पर ऋण राशि को अपनी कुछ संबद्ध संस्थाओं में स्थानांतरित करने का आरोप है, जिससे बैंकों को नुकसान हुआ। ईडी के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने इस जाँच के तहत दिल्ली क्षेत्र में पाँच, चेन्नई में तीन और बेंगलुरु में एक परिसर की तलाशी ली।
जानिए किस बैंक में कितना घोटाला: बता दे कि शिकायतकर्ता बैंकों द्वारा घोषित धोखाधड़ी की राशि 346.08 करोड़ रुपये है, जिसमें पीएनबी द्वारा 168.07 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 77.81 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा 44.49 करोड़ रुपये और यूनियन बैंक द्वारा 55.71 करोड़ रुपये शामिल हैं। यह धोखाधड़ी 2009 से 2015 के बीच हुई बताई जा रही है।Bank Fraud Case

















