Haryana : हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने क्लास-3 और क्लास-4 कैडर के कर्मचारियों से ड्राइवरों के 3 पदों पर पदोन्नति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। निगम मुख्यालय पंचकूला से जारी आदेश के अनुसार इच्छुक और पात्र कर्मचारी 15 सितंबर तक अपने-अपने कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
अंडर सेक्रेटरी राकेश वशिष्ठ के हस्ताक्षर से निगम के मुख्य अभियंता (प्रशासन) की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आवेदकों के पास आवश्यक लाइसेंस होना अनिवार्य है। संबंधित कार्यालयों को समय पर आवेदन प्राप्त कराने और प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। Haryana

















