Haryana Weather Update : आज हरियाणा के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की ओर से केवल प्रदेश के 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में आज बारिश हो सकती है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल है। इन जिलों में हल्की व मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ उत्तर से थोड़ा नीचे मध्य भारत की तरफ कच्छ, कोटा, औरैया, सिद्धि, रांची, दीघा होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है, इसलिए 12 सितंबर तक मानसून की सक्रियता थोड़ी कम होने की संभावना है।
मदन लाल खीचड़ का कहना है कि हरियाणा के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर तथा दक्षिणी क्षेत्र के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों में आंशिक बादलवाही तथा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होगी।Haryana Weather Update
8 सितंबर तक हरियाणा में औसतन 381.7 एमएम बारिश होनी थी लेकिन अब तक 563.3 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 48 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1076.4 एमएम दर्ज की गई जबकि सबसे कम बारिश सिरसा जिले में 346.2 एमएम हुई है।
10 सितंबर को पंचकूला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में हल्की बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
11 सितंबर को भी पंचकूला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में हल्की बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है।Haryana Weather Update
12 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में बारिश के आसार हैं तो वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
















