Weather Update : आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है। देखें पूरी रिपोर्ट…
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज 9 सितंबर को भी मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. उमस की मार से लोग बेहाल रहेंगे और राहत सीमित ही मिलेगी.
NCR में आज का मौसम
NCR के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी 9 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. अगले तीन दिनों तक इन इलाकों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. तापमान में हल्की गिरावट होगी, लेकिन उमस अभी भी बनी रहेगी.
हरियाणा में आज का मौसम
हरियाणा में 9 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला जिलों में रुक-रुक कर बारिश होगी. राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बादल ज्यादा रहेंगे लेकिन बारिश कम होगी.
पंजाब में आज का मौसम
IMD के अनुसार पंजाब में आज यानी 9 सितंबर को भी भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. कई जगहों पर जलभराव और फसलों को नुकसान होने की संभावना है.
राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान में 9 सितंबर को जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर और सीकर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में भी तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.
UP में आज का मौसम
UP में भी 9 सितंबर को झमाझम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली और बिजनौर में आज जोरदार बारिश होगी. वहीं, लखनऊ, गोंडा, बाराबंकी, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान है. लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. इस दौरान तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चलने का भी पूर्वानुमान है.
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने की आशंका है. सड़कें बंद होने और यातायात बाधित होने का भी खतरा है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है.
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम
हिमाचल प्रदेश में 9 सितंबर को बिलासपुर, मंडी, चंबा, ऊना और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की संभावना है. लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.














