Manisha Death Case: हरियाणा में मनीषा हत्याकांड को लेकर अपडेट आई है। तीन दिन तक भिवानी विश्राम गृह में पुलिस के सीआईए स्टाफ के रिकार्ड की जांच व तीनों पोस्टमार्टम रिपोर्ट की गहनता जांच करने के बाद सीबीआई ने प्रभारी डीएसपी की जांच की पूरी जानकारी हासिल करने के बाद सीबीआई मामले से जुड़े हर शख्स को पूछताछ में शामिल कर रही है।
ख़बरों की माने तो, चर्चित मनीषा हत्या मामले में सीबीआई की जांच तेज हो गई हैं और कई एंगल से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शनिवार को सीबीआई ने मनीषा के परिजनों, प्ले स्कूल संचालक ओर नर्सिंग कालेज मैनेजमेंट से पूछताछ की और घटना स्थल का दौरा किया।Manisha Death Case
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को प्ले स्कूल के संचालक को भिवानी विश्राम गृह में पूछताछ के तलब किया गया। और उसके बाद स्कूल के पूरे स्टाफ को भी पूछताछ में शामिल किया।Manisha Death Case















