रेवाड़ी जिले के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के कर्मचारियों ने सोमवार को विरोध जताते हुए मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव को CM Haryana Nayab saini के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि उन्हें हरियाणा कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 का लाभ तुरंत दिया जाए। इतना ही नहीं चेतावनी भी दी।HKRNL
विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने 21 जनवरी 2025 को इस अधिनियम को मंजूरी दी थी। इसके बाद हरियाणा सरकार ने 5 अगस्त 2025 को अधिसूचना जारी कर इसे 1 जुलाई 2025 से लागू किया। कर्मचारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अधिनियम के तहत हर कर्मचारी को वार्षिक वेतन वृद्धि और सेवा काल में एक बार फंक्शनल पे लेवल का लाभ मिलना चाहिए।HKRNL

नियम के अनुसार वेतन वृद्धि 1 जनवरी या 1 जुलाई को दी जानी है और इसके लिए कर्मचारी की न्यूनतम 6 महीने की सेवा पूरी होना अनिवार्य है।विश्वविद्यालय के 192 कर्मचारी इस अधिनियम से प्रभावित हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिनियम लागू होने के बावजूद अब तक किसी को इसका लाभ नहीं मिला है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी: ज्ञापन सौंपने वालों में कृष्ण कुमार, योगेश कुमार, दौलतराम, सुखलाल और यशपाल समेत कई कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

















