Haryana Weather : हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट

On: March 21, 2026 10:50 PM
Follow Us:

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।

हरियाणा में मौसम विभाग ने 5,6,7,8,9 और 10 अगस्त को बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते 5,8,9 और 10 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 6 और 7 सितंबर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम बदलता रहेगा और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज कहां- कहां पर बारिश होने की संभावना है। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आज यानी 5 सितंबर को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी और झज्जर डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

 

विभाग के अनुसार, हरियाणा में कल 6 सितंबर को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, झज्जर महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।Haryana Weather

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now