मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Admission: रक्षा अध्ययन स्नातक कोर्स में दाखिले का सुनहरा मौका, 8 सिंतबर तक करें अप्लाई

On: September 4, 2025 9:40 PM
Follow Us:
igu

रेवाड़ी: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में सत्र 2025-26 से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत शुरू किए गए स्नातक रक्षा अध्ययन (डिफेंस स्टडीज) कोर्स में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी अब 8 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग, राव तुला राम भवन (द्वितीय तल) में जमा किए जा सकते हैं।Admission

रक्षा अध्ययन विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि यह कोर्स राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर केंद्रित है और विद्यार्थियों को निजी एवं सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में करियर के व्यापक अवसर उपलब्ध कराता है।Admission

यह भी पढ़ें  Hero Karizma के Combat Edition का धमाका! USD फोर्क्स और TFT क्लस्टर के साथ आई नई करिज्मा जानिए कीमत ओर खूबियां

स्नातक पूरा करने के बाद विद्यार्थी भारतीय सेना अधिकारी, ग्राउंड ड्यूटी अधिकारी, रक्षा अनुसंधान अधिकारी, सैन्य पत्रकार, रक्षा उद्योगों से जुड़े विशेषज्ञ और शैक्षणिक संस्थानों में अध्यापक जैसी भूमिकाओं में करियर बना सकते हैं।

दाखिला इंचार्ज डॉ. बलजीत यादव ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी उनसे सीधे फोन नंबर 6239904536 पर संपर्क कर सकते हैं। यह नया कोर्स युवाओं को देश की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ने और वैश्विक स्तर पर रक्षा संबंधी चुनौतियों को समझने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now