Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक फायरिंग हो गई।
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में रोहतक के गांव मोखरा निवासी युवक लवजीत गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कोर्ट में मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल ऑटो की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसे दो गोलियां लगी हैं और हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, लवजीत किसी केस में पेशी के लिए भिवानी कोर्ट आया हुआ था। वह अपने कुछ साथियों के साथ कोर्ट परिसर में मौजूद था और बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दो-तीन युवक वहां आए और कुछ देर तक उसे घूरते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने अचानक तमंचे निकालकर लवजीत पर 4 राउंड फायरिंग की। गोली लगते ही लवजीत वहीं गिर पड़ा और चीखने लगा। हमलावर फायरिंग के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।Haryana news
घटना के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

















