Punjab Floods: पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी हैंं करीब तीन दशक के बाद पंजाब में भीषण बाढ़ आई हैं। बताया जा रहा है कि बाढ के चलत 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ से तबाही मची है।Punjab Floods
जानिए कहां कहां है बाढ: बता दे कि पिछले कई दिनों से बारिश का कहर जारी है।पंजाब के गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर सहित कुल 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। Punjab Floods
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित फिरोजपुर का दौरा किया और राहत एवं पुनर्वास कार्य का जायजा लिया।

CM Punjab मान ने मंगलवार को एक बार फिर केंद्र से पंजाब के 60,000 करोड़ रुपये के ‘बकाया’ कोष जारी करने की मांग करते हुए कहा कि वह क्षेत्र में बाढ़ के मद्देनजर राज्य के अधिकारों की मांग कर रहे हैं, न कि इसके लिए ‘भीख’ मांग रहे हैं।
Punjab Floods: पंजाब 1988 के बाद सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विनाशकारी बाढ़ में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।Punjab Floods
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, व्यास और रावी नदियों तथा बरसाती नालों में उफान के कारण राज्य के बड़े हिस्से में बाढ़ आ गई है।Punjab Floods

















