Haryana crime: रेवाड़ी में कंपनी कर्मचारी की गाड़ी का शीशा तोड़कर लाखों का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

On: August 31, 2025 6:20 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में कंपनी कर्मचारी की गाड़ी का शीशा तोड़कर लाखों का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Haryana crime: रेवाड़ी थाना मॉडल टाउन पुलिस ने एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर खड़ी कंपनी कर्मचारी की गाड़ी का शीशा तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी करने के मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।Haryana crime

 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव भवाड़ी निवासी पंकज और गांव पीथनवास की ढाणी निवासी देवीलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया सारा सामान भी बरामद कर लिया है।

मामला 30 अगस्त का है, जब गांव आशियाकी गौरावास निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी बेटी के इलाज के लिए शिव चौक स्थित एक अस्पताल गया था। उसके साथ कंपनी में काम करने वाला साथी जितेंद्र भी मौजूद था। दोनों ने गाड़ी अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी थी। करीब एक घंटे बाद जब वे लौटे तो गाड़ी का ड्राइवर साइड से शीशा टूटा हुआ था और गाड़ी में रखे उनके बैग गायब थे।

शिकायत के अनुसार, बैग में दोनों के लैपटॉप, थिंकपैड, आईफोन, ईयरबड्स, पांच सौ रुपये नकद, क्रेडिट कार्ड और अन्य जरूरी सामान था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया।Haryana crime

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now