Rewari News: धारूहेड़ा थाना सेक्टर-6 पुलिस ने मोबाइल एप के जरिए हुई 1.89 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला नरसिंहपुर के नवलगांव निवासी संजय उर्फ संजू के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।Rewari News
मामला पिछले वर्ष 13 नवंबर का है, जब जयपुर के सुभाष नगर निवासी रोहित वर्मा, जो उस समय धारूहेड़ा की एक सोसायटी में किराये पर रह रहा था, ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने टीवी रिचार्ज करने के लिए गूगल से कस्टमर सपोर्ट नंबर खोजा और कॉल करने पर उसे एक एप डाउनलोड कराया गया।Rewari News
एप इंस्टॉल करते ही उसका मोबाइल फोन ठगों के कब्जे में चला गया और खाते से पहले फोन-पे के जरिए 95 हजार रुपये, फिर डेबिट कार्ड से 25 हजार और 49 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। इस तरह कुल 1.89 लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए।Rewari News
पुलिस जांच में सामने आया कि साइबर ठगों ने आरोपी संजय उर्फ संजू के बैंक खाते में 75 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। फिलहाल आरोपी को हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

















