देश की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों को सम्मान देने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के 75 स्कूल अब शहीद सैनिकों के नाम पर जाने जाएंगे। अब तक ये स्कूल केवल गांवों के नाम पर चल रहे थे, लेकिन पहली बार इन्हें बलिदानियों के नाम से जोड़ा जाएगा।Breaking News
इस पहल का जिम्मा जिला सैनिक कल्याण बोर्ड को दिया गया है, जो शिक्षा विभाग से परामर्श कर सूची तैयार कर शासन को भेजेगा। दस दिन के भीतर नामकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।Breaking News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे सेवा और सम्मान की दिशा में अहम कदम बताया है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में “सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा, जिसमें हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री मुख्य कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे, जबकि जिला स्तर पर मंत्री जिम्मेदारी संभालेंगे।Breaking News
इस दौरान पूर्व सैनिकों की सक्रिय भागीदारी से पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक मुक्त हरियाणा अभियान भी चलाया जाएगा।Breaking News
होगी प्रतियोगिता आयोजित: बता दे कि हरियाणा में सेवा पखवाड़ा के तहत शिक्षा विभाग स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। इसमें निबंध लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला, रंगोली और नुक्कड़ नाटक शामिल रहेंगे।
सरकार का कहना इन प्रतियोगिताओ से न केवल बलिदानियों को उचित सम्मान मिलेगा बल्कि छात्रों और युवाओं में सेवा की भावना भी मजबूत होगी। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने उच्च स्तरीय बैठक की।

















