मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: अब कैदियों की हुई बल्ले बल्ले, डाइट चार्ट पर खर्च होगा 11.52 करोड़

On: August 30, 2025 7:03 PM
Follow Us:
Haryana Jail

Haryana News: हरियाणा की जेलों में बंद कैदियों के लिए सरकार ने भोजन व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर ली है। जेल विभाग ने इसके लिए नया डाइट चार्ट तैयार कर लिया है, जिसके तहत कैदियों को नाश्ते, लंच और डिनर में पहले से अधिक पौष्टिक और विविध भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।Haryana News

डाइट चार्ट में क्या बदलाव होंगे

नए प्रस्ताव के अनुसार, सुबह मॉर्निंग टी के साथ दूध और चीनी दी जाएगी। ब्रेकफास्ट में दूध, ब्रेड और चीनी के अलावा रस, फेन और बिस्कुट का विकल्प भी जोड़ा गया है। लंच में रोटी और दाल के साथ मौसमी सब्जी, चावल और दलिया शामिल होगा। दोपहर बाद की चाय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, डिनर में कैदियों को रोटी और मौसमी सब्जी के साथ दाल और चावल भी परोसे जाएंगे।

यह भी पढ़ें  Rewari News: Dharuhera SHO पर कार्रवाई की मांग को लेकर वकीलो ने रखा वर्क सस्पेंड

प्रति कैदी खर्च में 12.27 रुपए की बढ़ोतरी

अभी तक एक कैदी पर भोजन और नाश्ते का खर्च 62.83 रुपए प्रतिदिन आता है। नए प्रस्ताव के लागू होने के बाद यह खर्च बढ़कर 75.10 रुपए हो जाएगा। यानी हर कैदी पर प्रतिदिन 12.27 रुपए अतिरिक्त खर्च होगा। पूरे राज्य की जेलों पर इसका सालाना अतिरिक्त बोझ लगभग 11.52 करोड़ रुपए पड़ेगा।

कैदियों के कल्याण के लिए अन्य योजनाएं

हरियाणा सरकार कैदियों के कल्याण को लेकर लगातार नई योजनाएं भी लागू कर रही है। करनाल में जेल एकेडमी का निर्माण किया गया है, जहां 117 नए भर्ती वार्डन और सहायक अधीक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं, कुरुक्षेत्र जिला जेल में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से पैट्रोल पंप और CNG स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिससे पिछले वर्ष लगभग 54 करोड़ रुपए की आमदनी हुई।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा सरकार इन लोगों को देगी 25 लाख रुपए, बस ये करना होगा

अन्य जेलों में भी पैट्रोल पंप

कुरुक्षेत्र मॉडल पर हरियाणा की पांच अन्य जेलों — केंद्रीय जेल अंबाला, केंद्रीय जेल-2 हिसार, जिला जेल यमुनानगर, जिला जेल करनाल और जिला जेल सोनीपत — में भी पैट्रोल पंप खोले जा चुके हैं। इसके अलावा भिवानी, सिरसा, जींद, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल की जेलों में भी पैट्रोल पंप लगाने की स्वीकृति सरकार ने दे दी है।Haryana News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now